तृतीय श्रेणी शिक्षक सगे भाई जगदीश व दिनेश जांगू बने राजनीति विज्ञान विषय से व्याख्याता

  तृतीय श्रेणी शिक्षक सगे भाई जगदीश व दिनेश जांगू बने राजनीति विज्ञान विषय से व्याख्याता

तृतीय श्रेणी शिक्षक सगे भाई जगदीश व दिनेश जांगू एक साथ बने राजनीति विज्ञान विषय से व्याख्याता


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, बीकानेर। स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 के राजनीति विज्ञान का परिणाम कल जारी हुआ। राजनीति विज्ञान विषय बिश्नोई युवाओं ने अपना परचम लहराया। जालौर जिले के भीनमाल तहसील के निकटवर्ती ग्राम पुनासा के रहने वाले दो सगे भाई एक साथ राजनीति विज्ञान विषय से स्कूल व्याख्याता चयनित हुए है। जगदीश जांगू 48 वीं रैंक से व दिनेश जांगू जांगू 107 वी रैंक से स्कूल व्याख्याता चयनित हुए हैं। 

ध्यातव्य रहे जगदीश जांगू व दिनेश जांगू के पिता श्री रावलराम जांगू प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त है। दोनों भाई पारिवारिक विरासत शिक्षा से समाज में जागृति को आगे बढ़ाते हुए अपनी मेहनत व लगन से वर्ष 2018 में तृतीय श्रेणी शिक्षक चयनित हुए। फिर भी दोनों भाइयों ने अपनी तैयारी जारी रखी और स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 में दोनों 48 वीं व 107 वीं रैंक से राजनीति विज्ञान विषय से व्याख्याता चयनित हुए हैं।

जगदीश व दिनेश जांगू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मित्रगण व अपने विद्यालय स्टाफ से को दिया।


इसे भी पढ़ें: व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 : एक ही परिवार से पति पत्नी दोनों को मिली सफलता


0/Post a Comment/Comments

Hot Widget