12वीं कला वर्ग के परिणाम में क्षेत्रिय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, RD 860 (गोविन्दनगर) का परिणाम शत प्रतिशत रहा !
![]() |
12वीं कला वर्ग के परिणाम में क्षेत्रिय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, RD 860 (गोविन्दनगर) का परिणाम शत प्रतिशत रहा ! |
विद्यालय की छात्रा चित्रा वर्मा ने 92.20 % अंक के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय व क्षेत्र की साख निजी शिक्षण संस्थानों की जकड़न से बचाने का प्रयत्न किया है। विगत कई वर्षों से जहां उच्च माध्यमिक विद्यालय की कमी व निजी विद्यालयों के ख्याली पुलाव वाले विषयों (ड्रॉइंग/हॉम-साइंस आदि प्रेक्टिकल विषय) व आर्थिक लुटखसोट से क्षेत्रिय विद्यार्थी त्रस्त रहे हैं वहीं क्रमोनत्त होते ही राजकीय उच्च मा. विद्यालय ने अपने परिणाम से क्षेत्र में परच लहरा अपना वजूद स्थापित किया है। निश्चित ही विद्यालय के शिक्षकगणों के अथक प्रयास से यह संभव हुआ है जिसके लिए सम्पुर्ण शिक्षकों को बधाई! आशा है अब क्षेत्र के विद्यार्थी राजकीय उच्च मा. विद्यालय की ओर उन्नमुक्त होंगे। राज्य सरकार द्वारा चुने गए बेहतरीन शिक्षकों से स्तरीय व फ्री शिक्षा ग्रहण कर निजी/व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों से आर्थिक विपन्नता व केवल किताबी शिक्षा से अपना बचाव करेंगे। परिजनों द्वारा निजी विद्यालयों में प्रवेश करवाकर अपने बच्चों के प्रति सम्पुर्ण जवाबदेयता से बचना, भेड़ की तरह बच्चों की बाड़ेबंदी करवाना व मात्र फिस देकर अपना दायित्व निभाना ना तो पहले सही था और ना ही अब! हम उस क्षेत्र के रहवासी हैं जहां आर्थिक सम्पन्ना नाम की चिड़िया दूर-दूर तक चि-चहाट नहीं करती तो भला यह झूठा दिखावा क्यों? IGNP (राजस्थान नहर) के आने से पेट का गुजारा होने लगा है न कि हम रिहायशी बने हैं। और हां इन निजी विद्यालयों में आपके बच्चों को पढ़ाने को जो शिक्षक है ना वो अभी शिक्षक बनने की दौड़ में है, शिक्षक बने नहीं है। हम सब का दायित्व बनता है की ऐसे परिजनों को समझाएं, विद्यार्थियों को बाड़ेबदीं से बचाकर स्वतन्त्र माहौल व स्तरीय शिक्षा से जोड़े। राजकीय विद्यालय में ही अपने बच्चों का दाखिल़ा करवायें।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, RD860 (गोविन्दनगर) परिणाम!
70% से उपर वाले छात्र-छात्राएं
- चित्रा वर्मा92.20%
- विजयलक्ष्मी बिश्नोई 87.20%
- धर्मवीर बिश्नोई 84.80%
- भवानी सिंह 84 %
- पृथ्वीराज 83.80%
- गोपाल दान 83.40%
- किरण बाला 82.20%
- याकूब 82%
- गोमन्द राम 81.40%
- पंकज सिंह 78.40%
- मनीष कुमार 78%
- जमालुद्दीन 76.40%
- मनीष बिश्नोई 75.40%
- रणजीत सिंह 74.40%
- सुमन 74.20%
- इमरती 73%
- निरमा 72.20%
- कायमद्दीन 70.60%
- कृष्ण कुमार 70.60%
- शंकरसिंह 70.60%
- यशोदा 70%
परिणाम 78 छात्र-छात्राएं सभी पास
- प्रथम श्रैणी: 45
- द्वितीय श्रैणी: 24
- तृतीय श्रैणी: 09
Shandar
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें