कालीबंगा: नीलगाय शावक के जबड़े को नौचा, जीभ काट खाए श्वान, हालत स्थिर

 कालीबंगा: नीलगाय शावक के जबड़े को नौचा, जीभ काट खाए श्वान, हालत स्थिर

कालीबंगा: नीलगाय शावक के जबड़े को नौचा, जीभ काट खाए श्वान, हालत स्थिर


 बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, पीलीबंगा। आज सुबह पीलीबंगा वन क्षेत्र के कालीबंगा गांव की रोही में श्वानों ने नन्हें नीलगाय शावक को दबोच लिया। शावक के आवाज सुन रास्ते से जा रहे जीव प्रेमी दौलतराम नेहरा ने बड़ी मशक्कत के बाद छुड़वाया। श्वानों ने शावक को मुंह से दबोच लिया जिसके चलते शावक का जबड़ा टुट‌ गया और जीभ भी खींचकर खा गए। नवजात नीलगाय शावक की गंभीर हालत को देखते हुए  दौलतराम नेहरा ने वन्य जीव रक्षक महावीर बिश्नोई को सूचित किया। 

सूचना मिलते ही वन विभाग द्वारा अनुबंधित रेस्क्यू वाहन को तुरंत मोके पर भेजा गया। नन्हें शावक को उपचार व देखभाल के लिए श्री गुरु जम्भेश्वर वन्यजीव उद्यान थिराजवाला लाया गया। संस्थान पर नीलगाय शावक का उपचार किया गया।  


इन दिनों हर रोज नन्हें वन्य जीव उपचार व देखभाल के लिए संस्थान लाए जा रहे हैं। इलाके में श्वानों के आंतक ने वन्यजीवों का जीना दुभर कर दिया है। हम घायल वन्यजीवों का उपचार करते हैं व स्वस्थ होने पर इन्हें सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है।


महावीर बिश्नोई

श्री गुरु जम्भेश्वर वन्यजीव उद्यान थिराजवाला


0/Post a Comment/Comments

Hot Widget