त्यागपत्र: विश्नोई चेतना मंच महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा नेनी बिश्नोई ने दिया त्यागपत्र

 त्यागपत्र: विश्नोई चेतना मंच महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा नेनी बिश्नोई ने दिया त्यागपत्र

त्यागपत्र: विश्नोई चेतना मंच महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा नेनी बिश्नोई ने दिया त्यागपत्र


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, बीकानेर। सोमवार को विश्नोई चेतना मंच के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेनी बिश्नोई ने अपना त्यागपत्र शोशल मीडिया पर शेयर किया। गोकि नेनी बिश्नोई को हाल ही में जोधपुर संभाग अध्यक्ष के पद से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा बनाया गया था। नैनी बिश्नोई के त्यागपत्र के साथ ही महिला मोर्चा जोधपुर संभाग की कार्यकारिणी भी भंग कर दी। 


आखिर क्यों दिया नैनी बिश्नोई ने त्यागपत्र



  1. विश्नोई चेतना मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता के द्वारा समाज का हवाला देकर औरतों पर संस्कृति को तोड़ने का आरोप लगाया गया जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान व गरिमा को ठेस पहुँची।
  2. जब इसका विरोध किया गया तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा शिक्षा को माध्यम बनाकर टिप्पणी की गई। 
  3. जब एक औरत सच्ची श्रद्धा के साथ हवन व मंत्रोच्चार कर रही है तो इनका मानना है कि यह औरत समाज को विखण्डित करने का काम कर रही है जबकि इसमें ऐसा कुछ नहीं था। 
  4. जब संगठन के उच्च पदाधिकारियों की सोच ही ऐसी है तो मुझे नहीं लगता कि संगठन में महिला मोर्चा की जरूरत है, यह तो बस नाम मात्र के लिए है।
  5. समाज की महिलाओं के लिए आत्म सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

नैनी विश्नोई


 


इससे पूर्व भी विश्नोई चेतना मंच के तकनीकी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय खीचड़ ने 22 जुलाई को त्यागपत्र पत्र देते हुए तकनीकी प्रकोष्ठ को भंग कर दिया था। जय ने लिखा

विश्नोई चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंजीत बिश्नोई द्वारा संगठन के संवैधानिक कागजात यथा संविधान, उद्देश्य व कार्यप्रणिती बार बार अनुरोध के बाद भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष न रखने के कारण उपजे विवाद व बिश्नोई चेतना मंच संगठन के नाम से ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन सामने आने से संगठन के नाम से बने इस दिखावटी प्रकोष्ठ को आज से भंग किया जाता है। 


क्या वास्तव में विश्नोई चेतना मंच संगठन है?


नहीं! विश्नोई चेतना मंच 4 सदस्यों द्वारा रजिस्टर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट है जिसकी समस्त शक्तियां रजिस्ट्रेशन के वक्त मौजूद चार व्यक्तियों में निहित है। संगठन का बोल कर राष्ट्रीय स्तर पर बिश्नोई समाज के लोगों को जोड़कर उनके साथ छलावा किया गया है। यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं है क्योंकि समाज में बहुतेरे ट्रस्ट गतिशील है जो समाज की सम्पत्ति पर कुंडली मारे बैठे हैं।

अगर आप को भी ऐसे ट्रस्ट समाज सेवा के नाम पर जोड़ना चाहे तो सावधान हो जाइएगा। नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। विश्नोई चेतना मंच के चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन के कागजात निचे दिए लिंक से डाऊनलोड कर सकते हैं।

विश्नोई चेतना मंच चैरिटेबल ट्रस्ट👈


0/Post a Comment/Comments

Hot Widget