अनूप विश्नोई बने विश्नोई चेतना मंच संगठन के कानपुर नगर जिलाध्यक्ष

 अनूप विश्नोई बने विश्नोई चेतना मंच संगठन के कानपुर नगर जिलाध्यक्ष 

अनूप विश्नोई बने विश्नोई चेतना मंच संगठन के कानपुर नगर जिलाध्यक्ष


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, बीकानेर। आज विश्नोई चेतना मंच संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रेमनाथ विश्नोई ने अनूप विश्नोई को कानपुर नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। एवं नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल मंत्री अनूप विश्नोई ने विश्वास दिलाया कि वह संगठन के प्रचार प्रसार व विश्नोई समाज के उत्थान में तन मन धन से हमेशा सक्रिय रहेंगे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रेमनाथ विश्नोई ने बताया कि विश्नोई समाज को उसकी गौरवमयी परंपरा पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व भर में जाना जाता है। प्रथम पर्यावरणविद सद्गुरु जांभोजी ने संवत 1542 विश्नोई समाज की स्थापना कर पर्यावरण चेतना की ज्योति जलाई। उसके बाद लगातार विश्नोई समाज ने पर्यावरण को लेकर अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। 

विश्नोई समाज के श्रेष्ठ लोगों ने समय-समय पर वन व वन्य जीवों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। प्रमुख रूप से माता अमृता देवी विश्नोई ने ग्राम खेजड़ली जिला जोधपुर मे अपने साथ 363 विश्नोई को साथ मे लेकर पेड़ो की रक्षा हेतु पेड़ से चिपक कर अपनी गर्दन कटा ली। ऐसे पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक कार्य किये गए। अतः हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का कार्य करना होगा एवं विश्नोई चेतना मंच संगठन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में फलदाई कदम उठाएगा।


विश्नोई चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई, संजीव विश्नोई, मनोज विश्नोई, राजेंद्र विश्नोई, लक्ष्मीकांत विश्नोई एवं समाज के गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त कानपुर नगर जिलाध्यक्ष अनूप विश्नोई को बधाई दी।

0/Post a Comment/Comments

Hot Widget