Bishnoi News : शहीद बुचोजी ऐचरा ने वृक्ष रक्षार्थ बलिदान दिया, बिश्नोई बाहुल्य क्षेत्र में हो अभ्यारण की घोषणा - रामरतन बिश्नोई

 Bishnoi News : शहीद बुचोजी ऐचरा ने वृक्ष रक्षार्थ बलिदान दिया, बिश्नोई बाहुल्य क्षेत्र में हो अभ्यारण की घोषणा - रामरतन बिश्नोई

Bishnoi News : शहीद बुचोजी ऐचरा ने वृक्ष रक्षार्थ बलिदान दिया, बिश्नोई बाहुल्य क्षेत्र में हो अभ्यारण की घोषणा - रामरतन बिश्नोई


कुचेरा 3 जनवरी । निकटवर्ती ग्राम बिचपुड़ी की जम्भेश्वर गौशाला और श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था की एक संयुक्त बैठक गौशाला के प्रांगण में रखी गई। जिसमें आसपास के गांव से आए गो भक्तों एवं वन्यजीव प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


बुचोजी ने दिया था पौने चार सौ वर्ष पहले बलिदान

       संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने कहा कि आज से तीन सौ सत्तेतर वर्ष पहले   प्रकृति को बचाने के लिए पोलास के बिश्नोई युवा बुचोजी ऐचरा ने वृक्ष रक्षार्थ बलिदान दिया था। आज भी इस क्षेत्र में प्रकृति प्रेमी लोग निवास करते हैं।

बिश्नोई बाहुल्य क्षेत्र में वन्यजीवों को बचाने के लिए रेस्क्यू सेंटर तथा वन्यजीव संरक्षण हेतु अभ्यारण की नितांत आवश्यकता है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने 8 साल में वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए संस्था के कार्य और उपलब्धियों की जानकारी दी । वन्य जीव संरक्षण पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति और संस्कार निर्माण के क्षेत्र में राजस्थान भर में किए गए  कार्यों की  चर्चा की और संस्था के उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला  प्रशासन ,राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संस्था को जो पुरस्कार दिए गए हैं  उनकी भी जानकारी दी ।


         संस्था के प्रदेश महामंत्री पीराराम धायल को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई है , आगामी 11 फरवरी 2021 को भगवान जंभेश्वर की जन्मस्थली पीपासर में राष्ट्रीय स्तर का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अमेरिका से आए प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोलह हजार अमेरिकन डॉलर देकर श्री धायल को सम्मानित किया जाएगा ।

रामरतन बिश्नोई

प्रदेशाध्यक्ष, श्री गुरु जंभेश्वर जीव रक्षा पर्यावरण एवं जीवरक्षा संस्था 

    पीराराम धायल ने प्रकृति में वन्य जीव का महत्व बताया उन्होंने अपने जीवन में जिन संघर्षों का सामना करते हुए वन्यजीवों की उल्लेखनीय सेवाएं सरंक्षण और पोषण किया है जिसके आधार पर उन्हें राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो पुरस्कार मिले हैं उसकी जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी और वन्य जीव संरक्षण की प्रेरणा दी ।नशा मुक्त जीवन जीते हुए संस्कारित जीवन जीने और बिश्नोई धर्म पर चलकर समाज और धर्म की सेवा करने की बात कही।

रामस्वरूप बिश्नोई बने जंभेश्वर गौशाला के अध्यक्ष


रामस्वरूप बिश्नोई बने जंभेश्वर गौशाला के अध्यक्ष

 श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा संस्था की स्थानीय टीम तथा जंभेश्वर गौशाला बिचपुड़ी की तरफ से दोनों अतिथियों का स्वागत किया गया । गौशाला के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राहड़ ने गौ सेवा की विस्तृत जानकारी दी।

उपस्थित सभी लोगों ने विचार-विमर्श करने के बाद गौशाला की नई कार्यकारिणी का गठन किया। रामस्वरूप बिश्नोई को गौशाला का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही 41 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई। सभी ने गौ सेवा और वन्य जीव संरक्षण का संकल्प दोहराया।


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के नागौर जिला उपाध्यक्ष सुंदर विश्नोई ,मीडिया प्रभारी हेतराम बिश्नोई, पप्पू राम विश्नोई ,पूर्व सरपंच नाथूराम ,लेखराम फौजी लेखराम लोमरोड़,ओमप्रकाश विश्नोई, प्रेमाराम डूडी ,पेमाराम बिश्नोईयों ,मोहन राम बिश्नोई ,बुद्धा राम बिश्नोई ,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नेहरू बिश्नोई, जेठा राम बिश्नोई ,डॉ बजरंग बिश्नोई, सोहनलाल ,शेर सिंह बिश्नोई ,सरवन बिश्नोई ,अर्जुन राम, बजरंग लाल ब्राह्मण ,बनेसिंह राजपूत ,गौशाला सचिव किशनाराम बिचपुड़ी ,सुखदेव,भंवरलाल मास्टर सुंडाराम धेडू सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।


ये भी पढ़ें : 

0/Post a Comment/Comments

Hot Widget