सुरेश बिश्नोई बने बिश्नोई चेतना मंच संगठन राजस्थान मीडिया प्रभारी

 सुरेश बिश्नोई बने बिश्नोई चेतना मंच संगठन राजस्थान मीडिया प्रभारी

सुरेश बिश्नोई बने बिश्नोई चेतना मंच संगठन राजस्थान मीडिया प्रभारी


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, बीकानेर। बिश्नोई चेतना मंच संगठन की राष्ट्रीय और राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन मीटिंग शनिवार को संपन्न हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। 



बिश्नोई चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर शनिवार को सुरेश बिश्नोई निवासी भालानी जिला जालौर को जीव रक्षा, पर्यावरण एवं संगठन के प्रचार प्रसार करने हेतु राजस्थान से प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं लोहावट जिला जोधपुर के बाबुराम बलुवानी को प्रदेश संगठन मंत्री और पप्पू राम बाना को जोधपुर संभाग संगठन मंत्री तथा राजस्थान उच्च न्यायालय अधिवक्ता कमलेश विश्नोई को जोधपुर जिला अध्यक्ष, श्याम सिंह सोऊं पीपाड़ तहसील अध्यक्ष जोधपुर, भागीरथ विश्नोई लोहावट तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत विश्नोई और राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई एवं सहीराम भेड़ द्वारा सौंपी गई। 

संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। संगठन में नियुक्तियों को लेकर समाज के प्रभुत्वधारी व्यक्तियों द्वारा बधाई प्रेषित की गई।


 संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग गोदारा, प्रेमनाथ विश्नोई जिला प्रभारी इटावा , अधिवक्ता मुकेश विश्नोई, प्रदेश सचिव मुकेश विश्नोई, पंजाब अध्यक्ष अक्षय विश्नोई, अमित विश्नोई हरदा, विनोद विश्नोई हरदा मध्यप्रदेश, दिनेश विश्नोई, प्रताप विश्नोई, चुन्नीलाल विश्नोई, रमेश विश्नोई, सुदेश विश्नोई, सोनाराम विश्नोई, छोटू राम पीलवा , सुनील विश्नोई साहू , निसित विश्नोई, अनुराग रूपनगर एवं कई गणमान्य लोगों ने मीटिंग में भाग लिया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।



0/Post a Comment/Comments

Hot Widget