इंटरमीडिएट टॉपर इति विश्नोई समाज कल्याण अधिकारी व श्रद्धा विश्नोई नगर मजिस्ट्रेट सांकेतिक अधिकारी नामित
बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील की निवासी इति विश्नोई इंटरमीडिएट टॉपर (2020-21) व श्रद्धा विश्नोई 1 दिन की सांकेतिक अधिकारी नामित।
इति बिश्नोई 30-1-2021 दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी (सांकेतिक अधिकारी) के रूप में कार्यकाज देखेगी वहीं श्रद्धा विश्नोई 30-1-2021 दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक नगर मजिस्ट्रेट (सांकेतिक अधिकारी) के रूप में कार्यकाज देखेगी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए 1 दिन का प्रशासनिक अधिकारी मनोनित कर रही है इस दौरान मूल अधिकारी अपने पद पर यथावत बने रहेंगे। सरकार की इस पहल में विश्नोई समाज की बेटी इति विश्नोई व श्रद्धा विश्नोई नामित हुई है।
समाज की होनहार बेटियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु जंभ वाणी प्रचार संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री पीयूष विश्नोई ने बधाई प्रेषित की।
एक टिप्पणी भेजें