व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018: वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश सियाक 114 वी रैंक से बने हिंदी व्याख्याता

 व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018: वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश सियाक 114 वी रैंक से हिंदी व्याख्याता चयनित हुए।

व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018: वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश सियाक 114 वी रैंक से हिंदी व्याख्याता चयनित हुए


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, बीकानेर। आरपीएससी द्वारा आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के हिंदी विषय का परिणाम को जारी हुआ। जारी हुए परिणाम में बिश्नोई युवाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया। इन्हीं में से एक है प्रकाश सियाक! जो संपूर्ण राजस्थान में 114 वीं रैंक से हिंदी विषय के व्याख्याता चयनित हुए हैं।

प्रकाश सियाक का जन्म जालौर जिले के चितलवाना तहसील के एक मध्यमवर्गीय बिश्नोई परिवार में हुआ। इनके पिता श्री किशन लाल सियाक किसान है तथा माता ग्रहणी है।

अनपढ़ माता-पिता हमेशा अपने बच्चों को पढ़ाना-लिखना चाहते हैं। और चाहते हैं कि उनका बेटा/बेटी हमारी तरह दु:ख-दर्द न देखें। पढ़-लिखकर वह सरकारी नौकरी करें। ऐसा ही ख्वाब प्रकाश सियाग के अनपढ़ माता-पिता ने देखा। जिसे मेहनतकश प्रकाश सियाक ने पूरा कर अपने माता-पिता ही नहीं, परिवार व समाज को गौरवान्वित किया है।

पढ़ाई में अव्वल रहने वाले प्रकाश सियाक अपनी लगन व मेहनत से प्रथम प्रयास में ही वर्ष 2018 में वरिष्ठ अध्यापक चयनित हुए। और वरिष्ठ अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नौकरी लगने के पश्चात भी प्रकाश सियाक ने अपनी तैयारी जारी रखी। व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के जारी परिणाम में प्रकाश सियाक हिंदी विषय से 114 वीं रैंक से व्याख्याता चयनित हुए। ध्यातव्य रखें प्रकाश सियाक ने अपनी दोनों सफलताएं प्रथम प्रयास में प्राप्त की।

 प्रकाश सियाक ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, मित्रगण व गुरुजनों को दिया है।



0/Post a Comment/Comments

Hot Widget