व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 : मनोहर लाल भादू 47 वीं रैंक से चयनित

 

व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 : मनोहर लाल भादू 47 वीं रैंक से चयनित

व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 : मनोहर लाल भादू 47 वीं रैंक से चयनित  बिश्नोई न्यूज़

बिश्नोई न्यूज़ डेस्क बीकानेर। जालोर की सांचौर तहसील के निकटवर्ती ग्राम खारा के रहने वाले समाज के होनहार युवा मनोहर लाल भादू पुत्र श्री हरुराम बिश्नोई इतिहास विषय से 47 वीं रैंक से स्कूल व्याख्याता चयनित हुए हैं।

मनोहर लाल भादू ने इंटर तक की पढ़ाई अपने निकतम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राप्त की। उसके पश्चात स्नातक तक की शिक्षा परिष्कार कॉलेज, जयपुर से प्राप्त की। एमए शिक्षा की राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वही B.ed की शिक्षा निजी शिक्षण संस्थान से प्राप्त की।

  ठेट गांव के देहाती मनोहर लाल शिक्षक बनने के ख्वाब को लेकर राजधानी गए। स्नातक करने तक शिक्षक बनने का ख्वाब दृढ़ निश्चय में बदल गया और इन्होंने B.ed पूर्ण होने से पहले द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा 2018 में अपना भाग्य आजमाया। अपने प्रयास मनोहर लाल सफल रहे। लेकिन बीएड अन्तिम वर्ष की परीक्षा न होने के कारण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं करवा पाए।

भादू ने हार नहीं मानी फिर दुगुने जोश से लग गए अपने नवाबी ख्वाब को पूरा करने में। फिर व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 का इम्तिहान दिया। सोमवार को जारी हुए परिणाम को देखते हुए मनोहर लाल भादू का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बार भी मनोहर लाल सफल रहे और इतिहास विषय से संपूर्ण राजस्थान में 47 वीं रैंक से स्कूल व्याख्याता चयनित हुए हैं।

मनोहर लाल भादू ने प्रथम प्रयास में लगातार तीन बार NET क्वालीफाई किया

 मनोहर लाल भादू ने अपनी विलक्षण शैक्षणिक क्षमताओं के बलबूते वर्ष 2018, 2019 व 2020 मैं लगातार तीन बार NTA द्वारा आयोजित कॉलेज प्रोफेसर अर्हता राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) भी क्वालीफाई किया है। तीनों बार प्रथम प्रयास में सफलता पाई।




0/Post a Comment/Comments

Hot Widget