पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने हिमाचल के फ्रैंडशिप पर्वत को किया फतह


 


रोहताश खिलेरी ने हिमाचल के फ्रैंडशिप पर्वत को किया फतह


रोहताश खिलेरी ने हिमाचल के फ्रैंडशिप पर्वत को किया फतह


गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल में स्थित माउंट फ्रेंडसिप पर्वत पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है. इसके साथ ही वो इस चोटी पर हिसार की अपनी  12 वर्षीय विद्यार्थी अनु यादव को भी चढ़ाई कराने में सफल रहे.

ध्यात्व्य है कि पर्वतारोही रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर चुके हैं. फिलहाल वो सेवन समिट के मिशन पर हैं. खिलेरी नए पर्वतारोहियों के सपनों को पूरा करने में भी सहयोग कर रहे हैं. 


रोहताश खिलेरी यूरोप के एलब्रुस पर्वत को समर व विंटर में फतह करने वाले पहले भारतीय


रोहताश खिलेरी ने अभी तक एशिया के मांउट एवरेस्ट, अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो, और यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एलब्रुस को समर और विंटर में फतह करने वाले पहले भारतीय हैं.


एवरेस्ट पर 24 घंटे रुक कर तिरंगा फहराना चाहते हैं खिलेरी


पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने बताया कि वो माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुक कर तिरंगा फहराना चाहते हैं. वह 1 अप्रैल 2020 को दोबारा माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाले थे. लेकिन वैश्विक महामारी COVID19 के चलते उन्हें अपना अभियान स्थगित करना पड़ा. इसलिए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग को जारी रखने के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली के पास स्थित फ्रेंडशिप पर्वत को फतह करने का मन बनाया. 7 अक्टूबर 2020 को हिसार की नन्हीं पर्वतारोही अनु यादव के साथ उन्होंने फ्रेंड से पर्वत पर चढ़ाई शुरू की और 9 अक्टूबर को 11:25 पर फ्रेंडशिप पर्वत पर तिरंगा लहरा दिया.


CMO ने साझा रोहताश की उपलब्धि


हरियाणा के मुख्यमंत्री ऑफिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर रोहताश की उपलब्धि की खबर को साझा किया गया.



पर्वतारोही रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां


  1. माउंट एवरेस्ट 16 मई 2018
  2. माउंट किलिमंजारो 23 जुलाई 2018
  3. माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
  4. माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
  5. माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020

 

  


  

 

 

 

 

 

 

  

  

 

 


0/Post a Comment/Comments

Hot Widget