यशिका विश्नोई : उत्कृष्ट सेवा के लिए National Inspirational Award से सम्मानित

  यशिका विश्नोई : स्वयं सेविका के रुप में उत्कृष्ट सेवा के लिए National Inspirational Award से सम्मानित 

यशिका विश्नोई : स्वयं सेविका के रुप में उत्कृष्ट सेवा के लिए National Inspirational Award से सम्मानित


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, मुरादाबाद। सोमनाथ नक्षत्र वाटिका के लाइफ लाइन फाउंडेशन (life line foundation) द्वारा बुक ऑफ रिकॉर्ड में यशिका विश्नोई के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को स्थान दिया गया। लाइफ लाइन फाउंडेशन की तरफ से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित लोगों में सबसे कम उम्र की यशिका विश्नोई को नेशनल इंस्पिरेशन अवार्ड से दिनांक 28 अगस्त,2021 को मथुरा में सम्मानित किया गया।

मूलतः कांठ मुरादाबाद की रहने वाली यशिका विश्नोई ने इस सम्मान को अपने पिता आशीष विश्नोई व माता रेनू विश्नोई और समाज को समर्पित किया है। यशिका का मानना है कि सेवा के साथ सफलता को सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है।



मेरी उत्कृष्ट सेवा : यशिका विश्नोई


इंसान को सफल बनने के लिए सर्वप्रथम उसके द्वारा किए गए कार्यों मैं सम्पूर्ण नितांत आवश्यक है। मैं यशिका विश्नोई राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका हूँ। और मैंने अभी तक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविका के रूप में कई जन-जागरूकता अभियानों, गोष्ठीयों व रैलियों में प्रतिभागिता की। जिनमें स्वच्छता अभियान, योग दिवस, डिजिटल इंडिया कार्यशाला, वृक्षारोपण व रक्तदान जैसे कार्यों में र्वक प्रतिभाग कर समाज को जागरूक किया और इन सभी जन-जागरूकता अभियानों को मैंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पद पर रहते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना योगदान दिया।


वृक्षारोपण: वर्ष 2018-19 में वृक्षारोपण के 16 कार्यक्रमों में भाग लिया व 650 पौधे रोपित किये। वर्ष 2019-20 में 18 कार्यक्रमों में प्रतिभागिता कर विभिन्न स्थानों पर 850 पौधे रोपित किये वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।


स्वास्थ्य जन-जागरूकता शिविर रैली व कार्यशालाएं:  स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत मैंने एस.बी.डी. कॉलेज को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। एड्स जागरूकता शिविर:- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित एड्स जागरूकता गोष्ठी व जन-जागरूकता रैली में भाग लेकर गांव नौरंगाबाद के ग्रामीणों को एड्स के प्रति सजग किया।


रक्तदान: मैंने 2018 से 2020 तक रक्तदान शिविरों में भाग लिया जिसके अंतर्गत मैंने दो बार रक्तदान किया मैंने समाज को रक्तदान की महत्वता बताते हुए कहा कि रक्तदान प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे शरीर में नया रक्त बनता है तथा एक नई ऊर्जा जन्म लेती है।


स्वच्छता अभियान व जन-जागरूकता शिविर: स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। 


योग-शिविर: एस.बी.डी. महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया उस दिन से मैने ये प्ररण लिया कि योग कर अपने शरीर को स्वस्थ रखूंगी व समाज को इसकी महत्वता का संदेश दूंगी।


डिजिटल इंडिया वर्कशॉप: राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित डिजिटल इंडिया वर्कशॉप में प्रतिभागिता कि जिसमें डिजिटल इंडिया के बारे में जाना कि हम कैश लैस का इस्तेमाल कैसे कर सकते औन ऑनलाईन भुगतान कैसे कर सकते हैं तथा नई-नई डिजिटल संबंधी सोशल मीडिया व तकनीकी डिजिटल सेवाओं के बारे में जाना इन सेवाओं के बारे में यहाँ से जान लेने के बाद मैंने जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। 


परेड के लिए चयन: 30 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पूर्व गणतंत्र परेड की सभी गतिविधियों में पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य किया।


 प्लास्टिक मुक्त भारत: ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त देश हमारा पर नाटक रैली द्वारा जागरूक किया।

 मतदान: मतदान करना सभी नागरिकों का अधिकार होता मैने राष्ट्रीय सेवा योजना के जनक कार्यक्रमों में यह सीखा कि कैसे अपने अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मैंने यह संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।


महिला सशक्तिकरण: महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यशालाओं में करनारी शक्ति के महत्व को समझा और महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया एवं महिलाओं के अधिकारों को बताया।


ग्लोबल ग्रीन अवार्ड: राजस्थान के पर्यावरण मंत्री द्वारा मुझे मेरे सामाजिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। और आगे भी मैं ऐसे ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती रहूंगी।

0/Post a Comment/Comments

Hot Widget