Rohtash khileri World Record: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 24 घंटे रुककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

 अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 24 घंटे रुक कर रोहिताश खिलेरी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 💐💐



Rohtash khileri World Record


निवण प्रणाम साथियों,

साथियों हम सब की दुआओं का असर हुआ और रोहताश खिलेरी हम सब के मध्य सकुशल लौट आए। कल शाम को रोहताश खिलेरी की शिष्या और खिलेरी के साथ माउंट किलिमंजारो चोटी फतह करने वाली अनु यादव ने अपने गुरु के वापस न लौटने पर चिंता जाहिर की थी और रेस्क्यू टीम भी रवाना हुई। 

आज सुबह रोहताश खिलेरी ने सुरक्षित बेस कैंप में पहुंचकर एक वीडियो के माध्यम से सभी को संबोधित किया और दुआओं के लिए दिल से धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने वीडियो में माउंट किलिमंजारो पर 24 घंटे का दावा किया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


साथियों कहते हैं 'जिद करो और दुनिया जीतो' इसका जीता जागता उदाहरण है रोहताश खिलेरी!

जिन्होंने ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'माउंट किलीमंजारों' पर 24 घंटें बिताकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पर्वतारोहण दुनिया के सबसे साहसिक अभियानों में से एक माना जाता है । और पर्वत चोटी पर अक्सर बर्फीले तूफान आते रहते हैं जिनसे पर्वतारोही की जिंदगी मौत के बीच झूलती रहती हैं। 


रोहताश खिलेरी ने माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटें रहने के मिशन को पूरा करना चाहते हैं। इसके लिए रोहताश ने पहले माउंट किलीमंजारों पर 24 घंटें रूके रहने के अभियान को पूरा करने के लिए जीवन को खतरे में डालने का जोखिम लिया और 5895 मी. ऊंची चोटी पर 24 घंटें बिताकर आज सुबह सकुशल वापस लौटें हैं। 


रोहताश खिलेरी हरियाणा के हिसार के रहने वाले भारतीय पर्वतारोही हैं। भारत की आन बान और शान तिरंगे झंडे को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 24 घंटे घर आकर रोहताश ने विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ाया है हम गुरु महाराज से प्रार्थना करते हैं कि रोहतास अपने अगले लक्ष्य 'माउंट एवरेस्ट' पर 24 घंटे रुकने में जरूर सफल होंगे और एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।


0/Post a Comment/Comments

Hot Widget