लादूराम बिश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष व तुलसीराम मांजू प्रदेश कानूनी सलाहकार नियुक्त

 लादूराम बिश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष व तुलसीराम मांजू प्रदेश कानूनी सलाहकार नियुक्त

लादूराम बिश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष व तुलसीराम मांजू प्रदेश कानूनी सलाहकार नियुक्त


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क बीकानेर। बिश्नोई चेतना मंच संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि बिश्नोई चेतना मंच संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए लादूराम बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष व तुलसीराम मांजू जयपुर को प्रदेश कानूनी सलाहकार और वेद प्रकाश बिश्नोई को जैसलमेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।


लादूराम बिश्नोई फूलन, समदड़ी के पूर्व सरपंच व वर्तमान में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बाड़मेर है।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता तुलसीराम मांजू वर्षों से समाज की संस्कृति व गौरवमयी परंपरा के प्रचार प्रसार में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने लादूराम बिश्नोई व तुलसीराम मांजू, वेदप्रकाश बिश्नोई को संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़ने पर बधाई प्रेषित की। प्रदेशाध्यक्ष सहीराम भेड़ ने बधाई प्रेषित कर कहा कि कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य संगठन के प्रचार प्रसार और समाज उत्थान में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे।

0/Post a Comment/Comments

Hot Widget