राकेश बिश्नोई राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता, छेलू पुनिया हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त

 राकेश बिश्नोई राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता, छेलू पुनिया हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त

राकेश बिश्नोई राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता, छैलू पुनिया हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त


बिश्नोई चेतना मंच ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, राकेश बिश्नोई राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता छेलू पूनिया हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त 


बिश्नोई चेतना मंच राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बिश्नोई चेतना मंच संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत बिश्नोई व राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर बिश्नोई ने की। संगठन की इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से राकेश बिश्नोई सूरतगढ़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता व छेलू पूनिया निवासी सदलपुर, हरियाणा को हिसार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया।

मूलतः सूरतगढ़, राजस्थान के रहने वाले राकेश बिश्नोई ने बताया कि संगठन की कार्यकारिणी ने मुझ पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी दी है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और संगठन के विस्तार अपनी महती भूमिका निभाऊंगा।

वहीं हिसार जिला अध्यक्ष नवनियुक्त छेलू पूनिया ने बताया कि संगठन के कार्यकारिणी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए संगठन के नियमों के अनुरूप संगठन के कार्य को विस्तारित करने का प्रयास करूंगा व बिश्नोई समाज के उत्थान में सदैव प्रयासरत रहूंगा।



0/Post a Comment/Comments

Hot Widget