Positive Story: डॉ सुनील तेतरवाल ने निकिता के लिए 4.32 लाख रूपए के इंजेक्शन उपलब्ध करवाकर बचाई जान

 

Positive Story: डॉ सुनील तेतरवाल ने निकिता के लिए 4.32 लाख रूपए के इंजेक्शन उपलब्ध करवाकर बचाई जान


Positive Story: डॉ सुनील तेतरवाल ने निकिता के लिए 4.32 लाख रूपए के इंजेक्शन उपलब्ध करवाकर बचाई जान


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क बीकानेर। बज्जू पंचायत समिति में टीम आगाज अपने कार्यों से मानवता का परिचय दे रही है। इस बार टीम ने जॉइन्ट हड्डी रोग से ग्रसित जोधपुर की नन्हीं निकिता को 4.32 लाख कीमत के 48 इंजेक्शन उपलब्ध करवाए है।


गौरतलब है कि जोधपुर के ओशिया तहसील के समराथल नगर के रहने वाले श्यामलाल बाना कि पुत्री निकिता जाॅइन्ट हड्डी रोग से ग्रसित हैं। जिसका इलाज रेडियेन्ट चाइल्ड अस्पताल जोधपुर में चल रहा है। जांच बाद निकिता के ईलाज के लिए डॉक्टर ने Etrancept 50 Mg नामक इंजेक्शन से होना बताया। Etrancept 50 Mg के एक इंजेक्शन की कीमत 9000 ₹ है और निकिता के ईलाज में 48 इंजेक्शन लगने हैं। यह इंजेक्शन सरकारी सप्लाई में उपलब्ध न होने के कारण परिजनों के लिए इसका इंतजाम करना आर्थिक रूप से दुरुह था।

डॉ सुनील तेतरवाल के प्रयास से उपलब्ध हुए 4.32 लाख के इंजेक्शन

परिजनों प्रयास के बावजूद इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करवा पाए। इस पर परिजनों ने बज्जू के डॉ सुनील तेतरवाल से सम्पर्क किया। डॉ सुनील तेतरवाल का दिल परिजनों की विवशता पर पिघल गया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से अपनी ओर से 3.87 लाख रूपये की लागत के 43 इंजेक्शन उपलब्ध करवाये वहीं टीम आगाज की तरफ से इंजीनियर अभिषेक बिश्नोई मतोड़ा ने 45000₹ की लागत के 5 इंजेक्शन उपलब्ध करवाए हैं।


 मैं डॉक्टर हूं! मेरा कार्य रोगग्रस्त लोगों को ठीक कर उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करना है। नन्हीं निकिता ‌के इलाज के लिए इंजेक्शन उपलब्ध करवाकर भी मैंने अपने डॉक्टरी पेशे का फर्ज़ अदा किया है। हम भविष्य में भी निकिता के इलाज के लिए हर संभव मदद को प्रतिबद्ध हैं।


डॉ सुनील तेतरवाल


टीम बिश्नोई न्यूज़ डेस्क डॉ सुनील तेतरवाल व टीम आगाज को दिल से सेल्युट करती है व हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नन्हीं निकिता जल्द ही स्वस्थ होकर लौटे।




0/Post a Comment/Comments

Hot Widget