विश्नोई चेतना मंच संगठन के राष्ट्रीय कानून सलाहकार बने एडवोकेट मुकेश विश्नोई

 विश्नोई चेतना मंच संगठन के राष्ट्रीय कानून सलाहकार बने एडवोकेट मुकेश विश्नोई 

विश्नोई चेतना मंच संगठन के राष्ट्रीय कानून सलाहकार बने Advocate Mukesh Vishnoi


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क बीकानेर। आज विश्नोई चेतना मंच संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विश्नोई समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवम किसान नेता एडवोकेट मुकेश विश्नोई निवासी अबूबशहर तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा को राष्ट्रीय कानून सलाहकार नियुक्त किया।

 बता दें कि मुकेश किसानों को न्याय दिलाने का कार्य करते है एवं जीव रक्षक व समाजसेवी है। वहीं एडवोकेट विश्नोई ने विश्वास दिलाया कि विश्नई समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तन मन धन से प्रयासरत रहेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई ने बताया कि हमारा समाज पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा याद किया जाता हैं सर्वप्रथम विशनोई समाज आज से लगभग 525 वर्ष पूर्व विशनोई समाज के प्रवर्तक श्री जम्भेश्वर जी ने पर्यावरण एवं जीव रक्षा को लेकर चेतना जगाई थी। विश्नोई समाज ने पर्यावरण के लिए कई बलिदान दिए एवं आंदोलन चलाए जिसमे अमृता देवी , शैतान सिंह भादू का बलिदान एवं विश्नोई समाज द्वारा चलाया चिपको आन्दोलन विश्व प्रसिद्ध है।

 देश भर से विश्नोई समाज के लोगों ने अधिवक्ता मुकेश विश्नोई को बधाई प्रेसित की 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत विश्नोई हिसार, राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई, राष्ट्रीय सचिव सतीश राहड़, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवम भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ विश्नोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, विशेष आमंत्रित सदस्य शिव प्रकाश विश्नोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग गोदारा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सहीराम खीचड़, प्रदेश अध्यक्ष निसित विश्नोई, एडवोकेट नीतू विश्नोई नोएडा, मुकेश विश्नोई प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, जिला परिषद सदस्य बाड़मेर लादूराम जी विश्नोई, पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव अश्वनि विश्नोई  एवं अन्य लोगों ने बधाई दी।

0/Post a Comment/Comments

Hot Widget