खेजड़ली बलिदानियों को लेकर बिश्नोई समाज की 3 जनवरी को जाम्भोलाव धाम पर बैठक

 खेजड़ली बलिदानियों को लेकर बिश्नोई समाज की 3 जनवरी को जाम्भोलाव धाम पर बैठक

खेजड़ली बलिदानियों को लेकर बिश्नोई समाज की 3 जनवरी को जाम्भोलाव धाम पर बैठक


       खेजड़ली में खेजड़ली बलिदानियों को लेकर हुई बेठक में लिए गए फैसलों को क्रियान्वयन करने की शुरुआत जाम्भोलाव धाम फलौदी से की जायेगी,इसके लिए 3 जनवरी को समाज की बैठक रखी गई है। खेजड़ली विश्व हस्ताक्षरता अभियान की शुरुआत की जायेगी। साथ ही ग्लोबल ग्रीन 363 संगठन की ओर से बनाये गए एलोविरा 363 गार्डन का उद्धघाटन किया जायेगा। वैसे ही गार्डन खेजड़ली सहित अनेक जगहों पर लगाए जाएंगे।

   ग्लोबल ग्रीन 363 के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र ज्याणी ने बताया कि विश्व हस्ताक्षर अभियान में दो तरह से लोगो से समर्थन लिया जायेगा। एक बेनर के माध्यम से पहला बैनर 363 सेंटीमीटर लंबा बनाया गया है। फिर 363 गज फिर 363 फीट लंबा बनाया जायेगा।

         दूसरा हस्ताक्षर पर्ची ,पर्ची के माध्यम से करने का ये मकसद है कि उसमे दो तरह के कॉलम रखे गए हैं। एक शुल्क 50 रुपये दूसरा निःशुल्क ,शुल्क वाला इसलिए रखा है। क्योंकि प्रति एक हजार लोग होने पर  कुछ सदस्यों को पुरुस्कार व समानित किया जायेगा और तीन प्रति बनाई गई एक प्रति रिकॉर्ड के लिए दूसरी भारत सरकार को भेजी जाएगी। तीसरी हस्ताक्षर कर्ता को दी जायेगी।

         मिशन मैन 363 विशेक बिश्नोई ने बताया कि हस्ताक्षर पर्ची को इसलिए बहुत जरूर है। क्योंकि अगले महीने के अंत में दिल्ली दौरा किया जाएगा। जिसमे भारत में नियुक्त तमाम विदेशी राजदूतो से खेजड़ली को लेकर पर्ची हस्ताक्षर पर समर्थन लिया जायेगा। ताकि वो रिकॉर्ड के रूप में हम सुरखित रख सके। फिर उनके देश में 363 प्रचार प्रसार संबंधित सपोर्ट के साथ वीजा दिलवाने की भी मांग की जायेगी।

       हस्ताक्षर पर्ची के माध्यम में राजनेता, फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मंत्रियों आदि से समर्थन लिया जायेगा। जल्द इसको विश्वव्यापी आंदोलन के रूप में खड़ा किया जायेगा।

0/Post a Comment/Comments

Hot Widget