RAS 2018 Result: एक साथ 3 भाइयों का हुआ चयन

RAS 2018 Result: एक साथ 3 भाइयों का हुआ चयन

RAS 2018 Result: एक साथ 3 भाइयों का हुआ चयन


बिश्नोई न्यूज़ डेस्क, जालौर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS परीक्षा 2018 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित किए गए परिणाम में जालौर जिले के सांचौर तहसील के नीकटवर्ती ग्राम करावड़ी गांव के तीन भाइयों ने एकसाथ आरएएस  बनकर तहलका मच दिया। 


आपको बता दें कि करावड़ी गांव के आसुराम सारण के तीन पुत्र दिनेश सारण, अनिल सारण व विकास सारण राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा 2018 (RAS 2018) में चयनित हुए हैं। पिता आसुराम सारण पेशे से शिक्षक है। इनकी माता श्रीमती केली देवी ग्रहणी है।

आसुराम सारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरियाली जालोर में सेवारत है। अपने शैक्षणिक कार्यों से हजारों युवाओं के जीवन में शिक्षा रूपी रोशनी प्रज्वलित करने वाले आसुराम सारण को उनके पुत्र उन्हें श्रीकृष्ण सा सारथी मानते हैं।  


पुर्व में अनिल आरपीएसविकाश आरटीएस 2016 में चयनित हुए थे। इस बार पुनः अनिल सारण 339 वीं रैंक, विकास सारण 250 वीं रैंक और इनके बड़े बाई दिनेश सारण का 322 वीं रैंक से चयनित हुए हैं।


अनिल सारण अपने पिता की तरह सर्वप्रथम शिक्षा विभाग में शिक्षक चयनित हुए। उसके पश्चात RAS 2016 में 74 रैंक से RPS चयनित हुए। वर्तमान में अनिल प्रशिक्षु आरपीएस के रूप में आरपीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। वहीं विकास सारण RAS 2016 में RTS चयनित हुए थे जो वर्तमान में नायब तहसीलदार के पद पर आबूरोड सेवारत है। दिनेश सारण वर्ष 2008 में पटवारी के पद पर चयनित हुए थे। दिनेश ने चौथे प्रयास में RAS 2018 में 322 वीं रैंक प्राप्त कर सफल हुए हैं।


सूरतगढ़ रहकर की तैयारी 


तीनों भाइयों ने सूरतगढ़ रहकर भाटिया आश्रम से तैयारी की। शिक्षा के क्षेत्र में भाटिया आश्रम का अपना अलग मुकाम हैं। यहां से राज्य की हर भर्ती परीक्षा में सेंकड़ों अभ्यर्थी सफल होकर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। 


दो रूम मेट भी बने आरएएस


दिनेश, अनिल व विकास सारण ने  सूरतगढ़ में रहकर सफलता की नई इबारत लिखी। इनकी इस सफलता के सहभागी बने इनके रूम मेट। दरअसल तीनों भाइयों के साथ इनके दोस्त सुनील बिश्नोई व जोखाराम ने भी एक ही कमरे में रहकर आरएएस की तैयारी की। परिणाम यह रहा कि पांचों एकसाथ RAS 2018 में सफल हुए। सुनील 199 वीं रैंक से वहीं जोखाराम 339वीं रैंक वीं रैंक से चयनित हुए हैं।


सफलता का श्रेय


अनिल, विकाश और दिनेश ‌सारण (तीनों भाइयों) नें अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु जनों व सहपाठियों को दिया है।



Highlights:

  • दिनेश सारण, अनिल सारण व विकास सारण बने RAS
  • तीन सगे भाई दिनेश सारण, अनिल सारण व विकास सारण RAS 2018 Result में चयनित
  • अनिल सारण 339 वीं रैंक (RAS 2018)
  • विकास सारण 250 वीं रैंक (RAS 2018)
  • दिनेश सारण 322 वीं रैंक    (RAS 2018)
इसे भी पढ़ें:


लेखक के बारे में


0/Post a Comment/Comments

Hot Widget